How to Live a Happy Life Always in hindi- कैसे हमेशा खुशहाल जिंदगी जिए?

How to Live a Happy Life Always – कैसे हमेशा खुशहाल जिंदगी जिए?

Hello Friends आज के Post में” हमेशा  खुशहाल जिंदगी कैसे जिये- How to Live a Happy Life Always” विषय के बारे में पढ़ने वाले है।

सबसे पहले जानते है असल मे खुशी है क्या? What is Happiness?

  • हमेशा अच्छा महसूस करना – Feeling Good All Time : क्या हमेशा अच्छा महसूस करना Happiness है?
  • क्या अमीर होने और जो चाहे हासिल करने में खुशी है?

अगर आपकी जरूरत अच्छा महसूस करना है तो Yes ऐसा करने से आपको Happiness जरूर मिल सकती है। लेकिन अगर आपको शराब पीने से अच्छा महसूस होता है तो क्या ये खुशी है? जी नही!

आपको लगता है अमीर होना और जो चाहे वो हासिल करना खुशी है तो आप गलत हो। आपके पास ढेर सारा पैसा लेकिन फिर बी आप खुश नही हो ऐसा क्यों? क्योकि पैसों से Happiness हासिल नही होती।

असल मे अपने जिंदगी से अपने आप से, अपने काम से Satisfied रहना ही खुशी है। ये सारी चीजें खुद के Mood पे प्रभाव डालती है। यदि आप Satisfied नहीं है तो आप कभी खुश नही रह सकते।

How to Live a Happy Life Always - कैसे हमेशा खुशहाल जिंदगी जिए?

हमेशा खुशहाल जिंदगी जीने वाले लोगो की 6 Qualities

  • Gratitude- हमेशा आभारी रहना
  • Thinking About Present- वर्तमान के बारे में सोचना
  • Humor – हमेशा उत्साह और खुशी मे रहना
  • Self-Confidence – आत्मविश्वास
  • Positive Thinking – सकारात्मक विचार
  • Not Me But You – दूसरों का भला सोचना

हमेशा  खुशहाल जिंदगी कैसे जिये– How to Live a Happy Life Always?

जिंदगी में हमेशा खुश रहने के लिए आपको नीचे दी गई चीजों पे ध्यान देना होगा। अगर आप ऐसा कर पाते है तो आपको कोई Happy रहने से रोक नही सकता

Smile More – अधिक मुस्कुराना

हमेशा मुस्कुराते रहने से आपके दिल को खुशी महसूस होगी और आप Healthy भी रहोगे। भले ही आपके साथ कुछ अच्छा नही हो रहा फिर भी एक हलकी सी मुस्कुराहट खुद को Happy और Healthy रखती है।

Positive Thinking करने वाले लोगो के बीच रहे

चाहे जो हो जाए, Negetive Thinking वाले लोगो की संगत आपको Avoid करनी चाहिए। सकारात्मक विचारों वाले लोग आपको हमेशा Support करेंगे और आपका उत्साह बढ़ाएंगे।

रोज सुबह अपने आपको आयने में देखकर ” I Love You” बोले

जो लोग अपने आप से प्यार नही करते वो कभी Life से Satisfied नही रह पाते। इसीलिए खुद से प्यार करना सीखिए और रोज उठने के बाद आयने में खुद को ” I Love You” बोले।

गलतियों को स्वीकारे और उनसे सीखें

अक्सर लोग अपनी गलतियों को अनदेखा कर देते जैसे उन्होंने कुछ किया ही नही और दूसरों को दोष देते बैठते है।

असल मे गलतियों को स्वीकारना और उनसे सीखना ही Happiness का अच्छा रास्ता है।

आपको जो अच्छा लगता है वो करे

जो चीज आपको पसंद है उसे ज्यादा Priority दीजिये।

आपका Interest टी. व्ही देखने मे है तो आपको देखना चाहिए। लेकिन इतना भी Time मत दीजिये जिससे आपको खुशी तो मिले लेकिन Temporary Happiness के लिए जिंदगी की Permanent Happiness पीछे छूट जाए।

हमेशा Thankful रहे

हर चीज के प्रति हमेशा आभारी रहे। अगर आप महसूस करते है किसी चीज की वजह से आपको Help मिली है तो उनके प्रति Gratitude दिखाने से आपको और उनको Happiness मिलेगी।

Exercise करे

क्या आपको याद है आपने कब  Exercise की थी या Gym गए थे? हररोज व्यायाम करने से Stress कम हो जाता है। साथ ही में आप योगा करते है तो आपका Self-Confidence तथा Tension कम हो जाता है और आप खुश रह पाओगे।

Forgive और Forget

दूसरों को माफ करने की Quality आपको हमेशा रखनी चाहिए। जब आप किसी को माफ नही करते तो मन ही मन मे चीड़(Anger) रहती है जो अच्छी नही होती। इसीलिए दूसरों को माफ करना सीखना चाहिए और जो भी गलत हुआ उससे सीखकर ऐसे Experience को भुला देना ही बेहतर है।

Be Yourself

स्टीव्ह जॉब्स जी ने कहा है, हमारा Time इस दुनिया मे बहुत कम है, इसीलिए दूसरों की तरह जिंदगी बिताने में अपना वक्त मत Waste कीजिये। आप जैसे है वैसे ही खुद को स्वीकारे और जिंदगी जिए तब आपको दुनिया मे कुछ अलग महसूस होगा।” So Always Be Yourself..!

तो दोस्तो कैसी लगी आज की Post? अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगती है तो Share करना ना भूले और आप हमेशा खुश रहने के और टिप्स जानते है तो Comment करके करके हमे बताए।

3 thoughts on “How to Live a Happy Life Always in hindi- कैसे हमेशा खुशहाल जिंदगी जिए?”

Leave a Comment